W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुसलमानों में भिड़ंत; 150 की मौत, वजह क्या?

Shia sunni conflicts: पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच हिंसा बढ़ती जा रही है। हिंसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जनजातीय जिले में हुई।

07:33 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Shia sunni conflicts: पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच हिंसा बढ़ती जा रही है। हिंसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जनजातीय जिले में हुई।

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुसलमानों में भिड़ंत  150 की मौत  वजह क्या
Advertisement

Shia Sunni Conflicts in Pakistan : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शिया और सुन्नी संप्रदाय के बीच जंग छिड़ी है। अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दोनों संप्रदायों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद सात दिनों तक सीजफायर का पालन करने का फैसला लिया गया। रविवार को 21 लोगों की जान चली गई। शनिवार को भी 32 लोगों ने जान गंवाई थी। इनमें से 14 सुन्नी और 18 शिया लोग थे।

कुर्रम जनजातीय जिले में भड़की है हिंसा

यह हिंसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जनजातीय जिले में हुई। 21 नवंबर को हिंसा की शुरुआत हुई थी। तब कुर्रम जिले में शिया समुदाय का काफिला गुजर रहा था। उस दौरान कुछ लोगों ने हमले किए। हमले में 42 लोगों की जान चली गई। फिर शिया समुदाय ने हमला किया। इसके बाद से तनाव बढ़ता जा रहा है। हिंसा बढ़ते देख केपीके सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

भूमि विवाद के कारण तनाव

हिंसा की वजह भूमि विवाद है। यह संघर्ष शिया बहुल जनजाति मालेखेल और सुन्नी बहुल जनजाति मडगी कलाय के बीच जारी है। पाराचिनार से 15 किलोमीटर दक्षिण स्थित बोशेहरा गांव में भूमि के एक टुकड़े को लेकर दंगे भड़के हैं। यह भूमि खेती वाली है, जिसका स्वामित्व शिया जनजाति के पास है। मगर, खेती करने के लिए इसे सुन्नी जनजाति को पट्टे पर दिया था। जुलाई 2024 में पट्टे की समय सीमा खत्म हो गई थी, लेकिन सुन्नी मुसलमानों ने जमीन वापस करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों संप्रदाय के बीच हिंसा हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×