W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मेदिनीपुर जिले शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

03:19 PM Dec 29, 2020 IST | Ujjwal Jain

भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

मेदिनीपुर जिले शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में tmc और bjp कार्यकर्ताओं के बीच झड़प  कई घायल
नंदीग्राम : भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हालांकि पुलिस ने कहा कि लोगों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हमले में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 
भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘‘हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ इस घटना पर अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं इसे हल्के में नहीं लूंगा।’’ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि दावा किया कि घटना में उसका कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। 
वहीं , सीएम ममता ने कहा कि वे (भाजपा) दंगों के जरिए बंगाल को आग में झोंकना चाहते हैं। भाजपा जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। गांधीजी तब दंगे के दौरान शांति लाने के लिए बेलियाघाट आए थे।
ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जाता है। चाहे वह अभिजीत बनर्जी हों या अमर्त्य सेन, उनका समाज में एक अलग स्थान है। हमारे शिक्षाविदों को निशाना बनाया जा रहा है। अब वे अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वर्षों में, उन्होंने (भाजपा) नेताजी पर कुछ नहीं कहा। अब वे उसके बारे में बात कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×