W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Amit Shah के 'डॉक्टर्ड' वीडियो पर घमासान जारी, राहुल गांधी पर NSA लगाने की मांग

12:10 PM Apr 29, 2024 IST | Yogita Tyagi
amit shah के  डॉक्टर्ड  वीडियो पर घमासान जारी  राहुल गांधी पर nsa लगाने की मांग
Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 'डॉक्टर्ड' वीडियो को लेकर घमासान जारी है। गाजियाबाद के लोनी इलाके के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी पुलिस को शिकायत देकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है। विधायक का दावा है कि जिसने भी यह 'डॉक्टर्ड' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है वह कांग्रेस के लिए काम करता है।

  • गृहमंत्री अमित शाह के 'डॉक्टर्ड' वीडियो को लेकर घमासान जारी है
  • लोनी इलाके के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी
  • उन्होंने राहुल गांधी और कई नेताओं पर NSA के तहत कार्रवाई की मांग की है
  • विधायक का दावा 'डॉक्टर्ड' वीडियो कांग्रेस कहने पर बनाई गई

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की शिकायत

 

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्होंने लोनी थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया कि प्रियांशी नाम के लड़के ने इस डॉक्टर्ड वीडियो को वायरल किया है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया है कि राहुल गांधी के कहने पर उसने केंद्रीय गृहमंत्री का एक ऐसा डॉक्टर्ड वीडियो वायरल किया है जिसमें छेड़खानी कर उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि आरक्षण खत्म कर देंगे। इसके जरिये पूरे देश में जातीय संघर्ष की साजिश की गई है। इससे पहले भी ठाकुर- गुर्जर को, ब्राह्मण- ठाकुर को और अन्य जातियों को आपस में लड़ाने के प्रयास हो रहे थे। सपा के एक बड़े नेता ने बताया है कि यह उनकी सोची समझी रणनीति है, इसीलिए वे इन मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर 'डॉक्टर्ड' वीडियो वायरल

विधायक ने प्रशासन से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है की गृह मंत्री अमित शाह के एक कथित वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर 16 सेकंड का वीडियाे डाला गया है जिसे डॉक्टर्ड बताया गया है। डॉक्टर्ड वीडियो में दिखाया गया है कि अमित शाह ने एक चुनावी भाषण में कहा था कि अगर सरकार दोबारा बनती है तो आऱक्षण खत्म कर दिया जाएगा। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में शिकायत मिल गई है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×