For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद झड़प

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस कहासुनी के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

01:54 AM Feb 19, 2022 IST | Shera Rajput

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस कहासुनी के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

bjp और tmc कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद झड़प
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस कहासुनी के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
Advertisement
यह घटना उस समय हुई जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी 27 फरवरी को होने वाले कोंटाई नगर पालिका चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे।
वार्ड नंबर 13 में टीएमसी उम्मीदवार सुप्रकाश गिरि ने आरोप लगाया कि अधिकारी और उनके साथ आए लोगों ने एक सुपर मार्केट के पास टीएमसी चुनाव कार्यालय से गुजरते समय पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया।
दूसरी ओर, अधिकारी के भाई सौमेंदु ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम से विधायक अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान झड़प हुई और अधिकारी के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों ने उनका बचाव किया।
Advertisement
वहीं, गिरि ने आरोप लगाया कि विधायक के उकसाने पर उनके सुरक्षाकर्मी टीएमसी कार्यालय के अंदर घुस गए और उनकी पिटाई करके उन्हें घायल कर दिया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×