W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शर्मनाक! मुंबई में 8वीं क्लास के नाबालिग छात्रों ने क्लासमेट के साथ किया रेप

मुंबई के माटुंगा इलाके इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही नाबालिग क्लासमेट के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। वहीं राज्य के कल्याण में 15 साल के लड़के ने एक आदमी से बदला लेने के लिए उसकी 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी।

04:35 PM Dec 02, 2022 IST | Desk Team

मुंबई के माटुंगा इलाके इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही नाबालिग क्लासमेट के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। वहीं राज्य के कल्याण में 15 साल के लड़के ने एक आदमी से बदला लेने के लिए उसकी 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी।

शर्मनाक  मुंबई में 8वीं क्लास के नाबालिग छात्रों ने क्लासमेट के साथ किया रेप
महाराष्ट्र : मुंबई के माटुंगा इलाके से बलात्कार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही नाबालिग क्लासमेट के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। वहीं राज्य के कल्याण में 15 साल के लड़के ने एक आदमी से बदला लेने के लिए उसकी 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी।
माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब क्लास के बाकी स्टूडेंट्स डांस प्रैक्टिस के लिए गए हुए थे। क्लास में लड़की को अकेला पाकर आरोपी छात्रों ने अपनी क्लासमेट के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।’’ 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है।
पिता से बदला लेने के लिए बेटी की हत्या
कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कल्याणी पश्चिम क्षेत्र में एक रिहायशी सोसायटी में गुरुवार की सुबह 9 साल की बच्ची का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद लड़के की पहचान की और इलाके के कुछ लोगों से लड़के के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे अपनी हिरासत में लेकर महात्मा फुले थाने ले आई। 
पूछताछ के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसका लड़की के पिता से झगड़ा हुआ था और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। मारपीट का बदला लेने के लिए लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया, उसके साथ बलात्कार किया और फिर ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और लड़के को निगरानी गृह भेज दिया और आगे की जांच कर रही है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×