Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

NULL

10:08 PM Jun 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

जींद : हरियाणा में नरवाना शहर के सफाई कर्मचारियों ने सातवां वेतन आयोग लागू नहीं किये जाने के विरोध में आज झाड़ू उठाकर और काली पट्टी बांधकर शहर भर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजा राम ने कहा कि सरकार एक तरफ तो स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये लगा रही हैं।

Advertisement

                                                                                              source

सफाई कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि सरकार द्वारा अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। जिसको कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। और सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों को उनके काम के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

                                                                                               source

उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर कर्मचारियों को बेरोजगार करने की राह पर चल रही है जिसे कर्मचारी कतई सहन नहीं करेंगें। उन्होंने कहा कि नरवाना नगर परिषद में 70 के लगभग अस्थायी कर्मचारी है। जिन्हें कम वेतन के कारण अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सातवां वेतन आयोग को लागू कर कर्मचारियों को लाभ देने तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो इसके लिए उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
Next Article