Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जलवायु परिवर्तन से जाएंगी लोगों की नौकरियां, होगा भारी आर्थिक नुकसान! इस रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

07:46 PM Sep 18, 2025 IST | Amit Kumar
Climate Change Threatens Jobs

Climate Change Threatens Jobs: विश्व आर्थिक मंच (WEF) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की एक साझा रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 25 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया को लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर (करीब 131 लाख करोड़ रुपये) तक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह नुकसान मुख्य रूप से खाद्य और कृषि, निर्माण, और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में होने वाला है। इसके साथ ही लोगों की जॉब्स पर भी खतरा देखने को मिलेगा।

Climate Change Effects: कई क्षेत्रों पर गहरा असर

इस रिपोर्ट में खास तौर पर चार क्षेत्रों – खाद्य एवं कृषि, निर्मित पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवाएं, और बीमा क्षेत्र – पर जलवायु परिवर्तन के असर का विश्लेषण किया गया है।

Advertisement
Climate Change Threatens Jobs

Climate Change Threatens Jobs: कामगारों की नौकरियों पर खतरा

रॉकफेलर फाउंडेशन के स्वास्थ्य उपाध्यक्ष नवीन राव के अनुसार, गर्मी बढ़ने से लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में आ गई हैं। भारी गर्मी में काम करना मुश्किल होता जा रहा है, जिससे खासकर गरीब और निम्न आय वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार गरीबी की ओर धकेले जा रहे हैं।

Climate Change Threatens Jobs

Climate Change: कंपनियों के लिए चेतावनी और अवसर

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों को अभी से तैयार रहना होगा। उन्हें अपने कर्मचारियों की सेहत की रक्षा करने, अपने संचालन में लचीलापन लाने और उत्पादकता को बनाए रखने के उपाय करने होंगे। यदि कंपनियां समय रहते कदम उठाएं, तो न केवल वे नुकसान से बच सकती हैं बल्कि नई तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से आगे भी बढ़ सकती हैं। कुछ कंपनियां इस स्थिति को आपदा में अवसर के रूप में देख रही हैं और जलवायु से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नई रणनीतियों पर काम भी शुरू कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Poonawalla Fincorp Share Price: निवेशकों की हुई चांदी..कीमत 500 के पार, 12% का भारी उछाल

Advertisement
Next Article