For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में दशहरा के बाद बिगड़ी आबोहवा, AQI 3 वर्षों में सबसे ज्यादा खराब

08:31 AM Oct 26, 2023 IST | NAMITA DIXIT
दिल्ली में दशहरा के बाद बिगड़ी आबोहवा   aqi 3 वर्षों में सबसे ज्यादा खराब

लगातार राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब होता जा रहा है। बता दें इन हालातों को देखते हुए पाल्यूशन में सुधार की गुंजाइश बहुत कम है। पहले दिल्ली की आबोहवा पीएम 10 की मात्रा ज्यादा होने से लोग परेशान रहे तो अब पीएम 2.5 की बढ़ने से परेशानी बढ़ने के आसार है।इस दौरान दशहरे के बाद से ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले दो वर्षों की तुलना में खराब रही।ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र के एक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है।
पटाखे जलाने की कई घटनाएं सामने आईं
सूत्रों के मुताबिक, दशहरा पर दिल्ली में पीएम2.5 की औसत सांद्रता 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जबकि 2022 में यह 89 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और 2021 में 93 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। वर्ष 2022 में पांच अक्टूबर और 2021 में 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया गया था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में पटाखे जलाने की कई घटनाएं सामने आईं। यह हाल उस समय है जब दिल्ली में पिछले महीने पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की गई थी।
AQI बेहद खराब
बता दें दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार रात नौ बजे 252 रहा। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई पूर्वाह्न 11 बजे 220 रहा था जो रात नौ बजे गिरकर 216 हो गया था।शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×