W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देहरादून में फटा बादल, पानी-पानी हुए 12 से ज्यादा गांव

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात बादल फट गया, जिसकी वजह से नदियों में पानी का स्तर चढ़ गया। नदियां उफान पर आई और पुल पानी में बह गए। अधिकारियों ने यह बड़ी जानकारी दी है। इस समय उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में बा

04:16 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात बादल फट गया, जिसकी वजह से नदियों में पानी का स्तर चढ़ गया। नदियां उफान पर आई और पुल पानी में बह गए। अधिकारियों ने यह बड़ी जानकारी दी है। इस समय उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में बा

देहरादून में फटा बादल  पानी पानी हुए 12 से ज्यादा गांव
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात बादल फट गया, जिसकी वजह से नदियों में पानी का स्तर चढ़ गया। नदियां उफान पर आई और पुल पानी में बह गए। अधिकारियों ने यह बड़ी जानकारी दी है। इस समय उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में बारिश का दौर है और चारों तरफ उत्तराखंड में पानी-पानी हो रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़कें भी बंद पड़ी हैं।
Advertisement
महादेव की गुफाओं में भरा पानी 
अधिकारियों ने बताया कि टोंस नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर टपकेश्वर महादेव की गुफाओं में भी पानी भर गया। अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर इलाके के सारखेत गांव में शुक्रवार देर रात करीब सवा दो बजे बादल फटा। उन्होंने बताया कि सोंग नदी पर बना एक पुल बह गया और मसूरी के पास स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल केम्प्टी फॉल्स में भी पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
सीएम धामी ने दिए निर्देश 
Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थानो के निकट प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आपदा राहत दल प्रभावित इलाकों में पहले से ही काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जा सकती है।’’ धामी के साथ रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ और गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार भी मौजूद थे। मसूरी से विधायक गणेश जोशी और देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
12 से अधिक गांवों के घरों में घुसा कीचड़ 
टिहरी जिले के कीर्तिनगर इलाके में एक मकान में मलबा घुस जाने से 80 वर्षीय एक महिला उसमें फंस गई। बादल फटने के बाद 12 से अधिक गांवों के घरों में कीचड़ घरों में घुस गया, जिसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने के कारण मालदेवता, भुत्सी, तौलियाकताल, थाट्युद, लावरखा, रिंगालगढ़, धुट्टू, रगड़ गांव और सारखेत समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं।
धनोल्टी के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि प्रभावित निवासियों को स्कूलों और पंचायत भवनों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
चौहान के अनुसार, रायपुर-कुमाल्डा मोटर मार्ग कई स्थानों पर मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग तोताघाटी में, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग नागणी में और नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग कई बिंदुओं पर अवरुद्ध है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×