Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Clubhouse मामला: दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी के संदर्भ में ऐप से मांगा स्पष्ट विवरण

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘क्लब हाउस’ ऐप को पत्र लिखकर उस कथित ऑडियो चैट समूह के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कुछ अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

02:50 PM Jan 19, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘क्लब हाउस’ ऐप को पत्र लिखकर उस कथित ऑडियो चैट समूह के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कुछ अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘क्लब हाउस’ ऐप को पत्र लिखकर उस कथित ऑडियो चैट समूह के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कुछ अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।” आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूज़न ऐंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स’ इकाई ने एक दिन पहले ही इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह इकाई विशेष प्रकोष्ठ की देखरेख में काम करती है।
Advertisement
दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिसके कुछ घंटों के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, “इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। हमने उस कथित ऑडियो चैट समूह के आयोजक के बारे में विवरण मांगने के लिए क्लबहाउस ऐप को पत्र भी लिखा है जिसमें कुछ मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां’ की गई थीं।”
पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाना), 295ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) और 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
पुलिस ऑडियो चैट समूह के सदस्यों की पहचान करने और उन्हें तलाश का भी प्रयास कर रही है। इससे पहले‘बुली बाई’ ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को‘नीलामी’ के लिए डाल दिया गया था। यह ऐप ‘सुल्ली डील्स’ जैसी प्रतीत होती है जिससे पिछले साल हंगामा हो गया था।

मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेकर BJP में शामिल हुई अपर्णा, बोलीं- परिवार से विमुख नहीं, मैं स्वतंत्र हूं…

Advertisement
Next Article