देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM Arvind Kejriwal Campaigns in Jharkhand: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। मंत सोरेन को गिरफ्तार करने का दांव उल्टा पड़ गया। वो पूरे देश में इकलौते आदिवासी सीएम हैं।
Highlights:
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जमशेदपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से मुझे बेल मिली और आज मै भाई हेमंत सोरेन के समर्थन के लिए आया हूं। झारखंड का बच्चे से बुजुर्ग सभी हेमंत सोरेन से प्यार करते हैं। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया। कल्पना सोरेन भी झांसी की रानी की तरह मोदी जी को चुनौती दे रही हैं। दिल्ली में पार्टी बिखरी नहीं बल्कि सब एक हो गए हैं। अगर आपने इंडिया गठबंधन का बटन दबाया तो 5 जून को हेमंत सोरेन जेल से बाहर होंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा, "इन लोगों को लगा कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लेंगे और झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। दिल्ली के 2.5 करोड़ जनता हेमंत सोरेन के आभारी हैं। इस बार झारखण्ड की 14 में से 14 सीटें इंडिया गठबंधन को आनी चाहिए। कोरोना के समय दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी थी। उस समय हेमंत सोरेन ने ऑक्सीजन का इंतजाम करके बहुतों के जान बचाए थे।
सीएम केजरीवाल ने दावा किया, "कोई अदालत हेमंत सोरेन को अभी दोषी नहीं ठहराया है। और ये सत्ता पार्टी की गुंडागर्दी है। मुझे भी किसी अदालत ने दोषी नहीं कहा। कल को चंपई सोरेन को जेल में डाल दिया। मोदी जी आदिवासी समाज से नफरत करते हैं। हेमंत सोरेन पूरे देश में आदिवासी समाज के नेता हैं। पूरे देश में केवल एक आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।"