For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM अशोक गहलोत ने Congress के अध्यक्ष पद को लेकर कहा- क्या होगा फैसला, किसी को मालूम नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

05:26 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

cm अशोक गहलोत ने congress के अध्यक्ष पद को लेकर कहा  क्या होगा फैसला  किसी को मालूम नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।उन्होंने यह भी कहा कि फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, यह किसी को मालूम नहीं है।
Advertisement
गहलोत ने संवाददाताओं से कहा…..
गहलोत ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है।यह पूछे जाने पर कि क्या यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या ? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’
 दावेदारी संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा…..
Advertisement
अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी की संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा, ‘‘यह बहुत लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को मालूम नहीं है।’’सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं। हमने शिष्टाचारवश मुलाकात की थी। मैं और वेणुगोपाल जी गुजरात जा रहे थे तो गुजरात के लिए हमने उनसे आशीर्वाद भी लिया। ’’
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ये क्या बोल गए-राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष  नहीं बनते तो...देखें वीडियो
 सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई
उनका यह भी कहना था, ‘‘मुझे दो जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक तो गुजरात के लिए मुझे वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है, वह मैं निभाता रहूंगा। (राजस्थान के) मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह मैं निभाता रहूंगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से कैसे बने, यह मेरा प्रयास रहेगा। यही मेरे दो काम रहेंगे।’’यह पूछे जाने पर कि क्या वह आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे तो गहलोत ने कहा, ‘‘वह सोनिया गांधी के साथ बाहर गए हैं।’’
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×