Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे CM भगवंत मान, सिंगर के पिता से की मुलाकात

सीएम मान से पहले AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मूसेवाला के घर पहुंचे थे, जहां भारी विरोध के बाद उनको वापस लौटना पड़ा।

11:07 AM Jun 03, 2022 IST | Desk Team

सीएम मान से पहले AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मूसेवाला के घर पहुंचे थे, जहां भारी विरोध के बाद उनको वापस लौटना पड़ा।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। पंजाबी सिंगर की 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीएम मान से पहले AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मूसेवाला के घर पहुंचे थे, जहां भारी विरोध के बाद उनको वापस लौटना पड़ा।
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गायक सिद्धू मूस वाला के पिता से उनके गांव में मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान के दौरे से पहले शुक्रवार सुबह सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। गांव में तनाव का माहौल है। घर के आसपास पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे मद्देनजर सिंगर के घर के मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था।
29 मई को अज्ञात हमलावरों ने की हत्या 
पंजाब के मानसा में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि उन 424 लोगों के सुरक्षा घेरे को सात जून से बहाल कर दिया जाएगा, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी तौर पर घटाया गया था। पंजाब सरकार ने ‘घल्लूघारा सप्ताह’ और ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था घटाई थी। 
भारतीय सेना ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था। सुरक्षा घेरा घटाते समय पंजाब पुलिस ने कहा था कि कानून-व्यवस्था की एक स्थिति के मद्देनजर इन लोगों की सुरक्षा अस्थाई रूप से घटाई जा रही है।
Advertisement
Next Article