टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जापान दौरे पर CM भगवंत मान, पहले दिन इन प्रमुख कंपनियों और सरकारी प्रतिनिधियों से की मुलाकात, पंजाब में निवेश का दिया आमंत्रण

05:37 PM Dec 02, 2025 IST | Amit Kumar
CM Bhagwant Mann Japan visit

CM Bhagwant Mann Japan visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने 10 दिन के पंजाब दौरे से पहले जापान की यात्रा पर हैं। इस दौरे की शुरुआत उन्होंने टोक्यो स्थित गांधी पार्क जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इससे उनकी यात्रा को एक शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक शुरुआत मिली। जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई प्रमुख जापानी कंपनियों और सरकारी प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन मुलाक़ातों का मुख्य उद्देश्य पंजाब में निवेश के अवसरों पर चर्चा करना और कंपनियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

Advertisement

CM Bhagwant Mann Japan visit: मुख्यमंत्री ने जिन संस्थाओं और कंपनियों से बातचीत की, उनमें शामिल हैं:

इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की औद्योगिक क्षमता, बेहतर संसाधन, सुरक्षित माहौल और सरकार की निवेश-हितैषी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

CM Bhagwant Mann: जापानी कंपनियों ने दिखाया पंजाब में निवेश का उत्साह

मुख्यमंत्री की प्रस्तुतियों और चर्चाओं से प्रभावित होकर अधिकांश कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि जताई। उन्होंने पंजाब को उद्योगों के विस्तार के लिए एक अनुकूल और तेज़ी से विकास कर रहे राज्य के रूप में देखा। पंजाब की सरकार ने कंपनियों को भरोसा दिलाया कि यदि वे राज्य में निवेश करती हैं तो उन्हें हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया जाएगा—चाहे वह ज़मीन उपलब्ध कराना हो, मंज़ूरियों को तेज़ी से पूरा करना हो या किसी भी तरह की प्रशासनिक सहायता देना हो।

CM Bhagwant Mann Japan visit

निवेश से युवाओं को अवसर और राज्य को होगा लाभ

पंजाब सरकार का मानना है कि जापानी कंपनियों के आने से राज्य की आर्थिक स्थिति को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उद्योगों के विस्तार से युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल बेरोज़गारी दर में कमी आएगी बल्कि युवाओं के कौशल और तकनीकी क्षमता को भी एक नया दिशा मिलेगी। साथ ही, विदेशी निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, औद्योगिक ढांचा बेहतर होगा और पंजाब टेक्नोलॉजी व मैन्युफैक्चरिंग के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

CM Bhagwant Mann Japan visit

सरकार का पूर्ण सहयोग का आश्वासन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी कंपनियों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार उन्हें निवेश से लेकर उद्योग शुरू करने तक हर कदम पर साथ देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि निवेशकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann Japan Visit: CM भगवंत मान का जापान दौरा, उद्योग और उर्जा सेक्टर को मिलेगी मजबूती

Advertisement
Next Article