टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

CM भगवंत मान की जापान यात्रा सफल, दूसरे दिन 400 करोड़ के निवेश के साथ स्किल सेंटर स्थापित करने पर हुआ समझौता

08:09 PM Dec 03, 2025 IST | Amit Kumar
CM Bhagwant Mann Japan visit

CM Bhagwant Mann Japan visit: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जापान यात्रा का दूसरा दिन पंजाब के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। जापान की प्रमुख कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) ने राज्य में लगभग 400 करोड़ रुपए के निवेश का वादा करते हुए पंजाब सरकार के  साथ आज यानी बुधवार को  एक महत्वपूर्ण समझौता किया। यह निवेश कंपनी की मौजूदा उत्पादन इकाई के विस्तार और नए कौशल विकास केंद्र की स्थापना के लिए किया जाएगा।

Advertisement

CM Bhagwant Mann Japan visit: स्किल एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि टी.एस.एफ. और इन्वेस्ट पंजाब के बीच हुए इस एमओयू का उद्देश्य राज्य में एक आधुनिक स्किल एक्सीलेंस सेंटर बनाना है। यह केंद्र युवाओं, कामगारों और अर्ध-हुनरमंद व्यक्तियों को उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री मान के अनुसार, यह केंद्र उद्योगों की मौजूदा जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देगा, ताकि युवाओं को सीधे उद्योग में नौकरी पाने के योग्य बनाया जा सके। इसके साथ ही, यह पहल पंजाब में नए रोजगार अवसरों का मार्ग भी खोलेगी।

CM Bhagwant Mann Japan visit

CM Bhagwant Mann:  उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह साझेदारी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करेगी जो आज के आधुनिक और उभरते उद्योगों से मेल खाते हों। इसमें उन तकनीकी कौशलों को भी शामिल किया जाएगा जो आज आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उद्योगों में उनकी बड़ी मांग है। समझौते के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को उद्योग आधारित प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मान्य होंगे। यह प्रमाणन युवाओं को टी.एस.एफ. और अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार दिलाने में मदद करेगा।

शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना पंजाब के किसी पॉलिटेक्निक या तकनीकी संस्थान के साथ मिलकर चलाई जाएगी। इससे न केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम मजबूत होंगे, बल्कि शैक्षणिक सहयोग भी बढ़ेगा। उद्योग की जरूरतों के मुताबिक पाठ्यक्रम तैयार करने में टी.एस.एफ. का सहयोग भी शामिल होगा। कंपनी वित्तीय मदद, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण साधन और अप्रेंटिसशिप की सुविधा प्रदान करेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद योग्य युवाओं को उपयुक्त रोजगार भी दिया जाएगा।

CM Bhagwant Mann Japan visit

टी.एस.एफ. द्वारा 400 करोड़ के निवेश का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार के सहयोग और राज्य के अनुकूल माहौल को देखते हुए टी.एस.एफ. ने पंजाब में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी लगभग 400 करोड़ रुपए का निवेश कर नई तकनीक जोड़ने, उत्पादन बढ़ाने और अधिक रोजगार पैदा करने की योजना बना रही है। टी.एस.एफ. ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ अब तक के सकारात्मक अनुभवों, जैसे आसान प्रक्रियाएं, अनुकूल निवेश माहौल, प्रशिक्षित मानव संसाधन और निर्बाध बिजली आपूर्ति ने उन्हें यहां विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है।

CM Bhagwant Mann Japan visit

कंपनी का विश्वास और सरकार का आश्वासन

कंपनी ने उम्मीद जताई कि इस विस्तार परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरियां और संचालन प्रक्रियाएं राज्य सरकार की ओर से पहले की तरह सरल और सहायक रहेंगी। मुख्यमंत्री मान ने कंपनी को पूरा सहयोग देने का भरोसा देते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

यह भी पढ़ें: जापान दौरे पर CM भगवंत मान, पहले दिन इन प्रमुख कंपनियों और सरकारी प्रतिनिधियों से की मुलाकात, पंजाब में निवेश का दिया आमंत्रण

Advertisement
Next Article