W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जापान दौरे पर CM मान: तीसरे दिन 500 करोड़ का निवेश, Aichi Steel और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने किया समझौता

06:57 PM Dec 04, 2025 IST | Amit Kumar
जापान दौरे पर cm मान  तीसरे दिन 500 करोड़ का निवेश  aichi steel और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने किया समझौता
CM Bhagwant Mann Japan visit

CM Bhagwant Mann Japan visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन राज्य के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के संभावित निवेश का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर जापान की प्रसिद्ध स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों कंपनियों के बीच औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisement

CM Bhagwant Mann Japan visit: पंजाब के लिए उद्योग जगत में नया अवसर

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आइची स्टील, जो टोयोटा की स्टील इकाई के रूप में जानी जाती है, पंजाब में औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। वर्तमान में आइची स्टील की वर्धमान स्पेशल स्टील्स में लगभग 24.9% हिस्सेदारी है। यह समझौता भारत और जापान के बीच बढ़ते औद्योगिक सहयोग का मजबूत संकेत भी है।

Advertisement

CM Bhagwant Mann: 500 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं

आइची स्टील आने वाले समय में पंजाब में नई फैक्ट्री की संभावनाओं पर विस्तृत अध्ययन करेगी। इसमें लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का मूल्यांकन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य में रोजगार व उद्योग विस्तार के नए रास्ते खोलेगा।

Advertisement

CM Bhagwant Mann Japan visit
CM Bhagwant Mann Japan visit

मौजूदा जापानी कंपनियों को मिलेगा पूरा सहयोग

भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार राज्य में काम कर रही जापानी कंपनियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए पूरा प्रोत्साहन और सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि आइची ग्रुप की तकनीक और वर्धमान की विशेषज्ञता मिलकर प्रदेश में नई औद्योगिक वृद्धि का रास्ता तैयार करेगी।

निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने आइची स्टील को 13 से 15 मार्च 2026 तक इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की तेज होती तरक्की को दर्शाएगा और उद्योग जगत के बड़े निवेशकों को एक मंच पर लाएगा। उन्हें उम्मीद है कि जापानी उद्योग जगत इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर पंजाब के विकास में अहम योगदान देंगे।

CM Bhagwant Mann Japan visit
CM Bhagwant Mann Japan visit

युवाओं के लिए नए अवसर और भरोसेमंद माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देना और निवेशकों को सुरक्षित, स्थिर और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जापानी कंपनियों ने हमेशा पंजाब पर विश्वास जताया है और यह साझेदारी उसी भरोसे का परिणाम है।

CM Bhagwant Mann Japan visit
CM Bhagwant Mann Japan visit

कारोबार-अनुकूल राज्य के रूप में पंजाब

उन्होंने कहा कि पंजाब देश के सबसे उद्योग-अनुकूल राज्यों में से एक के तौर पर उभर रहा है। भारत सरकार की बी.आर.ए.पी. 2024 रैंकिंग में पंजाब को अग्रणी स्थान मिला है, जो पारदर्शिता, सुगम कारोबार और जवाबदेही पर राज्य सरकार के फोकस को दर्शाता है।

भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नीतिगत स्थिरता, तेज निर्णय तथा निवेशकों की जरूरतों को समझते हुए विश्वस्तरीय उद्योग माहौल तैयार कर रही है। प्रदेश में लगातार बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि निवेश के नए अवसर पैदा हों और पंजाब वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन सके।

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान की जापान यात्रा सफल, दूसरे दिन 400 करोड़ के निवेश के साथ स्किल सेंटर स्थापित करने पर हुआ समझौता

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×