Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर CM भगवंत मान ने उठाए सवाल

अमेरिका में निर्वासित भारतीयों को लेकर एक और विमान भारत लौट रहा है

06:14 AM Feb 15, 2025 IST | IANS

अमेरिका में निर्वासित भारतीयों को लेकर एक और विमान भारत लौट रहा है

अमेरिका में अवैध तरीके से गए भारतीयों को लेकर एक और विमान भारत लौट रहा है। अमेरिकी विमान की लैंडिंग अमृतसर एयरपोर्ट पर ही होगी। इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ सवाल उठाए हैं जिसका भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने जवाब दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमेरिका से भारत में प्रवेश करने वाली उड़ानों के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी विमान अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर में उतरा क्योंकि यह उनके लिए सबसे उपयुक्त स्थान था। आरपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमेरिका से भारत में प्रवेश करने वाली उड़ानों के लिए अमृतसर निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है इसीलिए अवैध अप्रवासियों को ले जा रहा अमेरिकी विमान वहां उतर रहा है। भगवंत मान जी, अपने ज्ञान की कमी के कारण मुद्दे का राजनीतिकरण करना और षड्यंत्र की थ्योरी को बढ़ावा देना बंद करें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों को अमृतसर में उतारने से पंजाब की छवि खराब होती है। मान ने कुछ उदाहरणों के जरिए केंद्र से पूछा था कि अमृतसर को ही क्यों चुना गया?

Advertisement
Advertisement
Next Article