CM भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कभी चाबियों और जैतो का मोर्चा लगाने वाला अकाली दल अब छोले कुलचे पर उतर आया है। ये तो ऐसी बात हो गई जैसे क्रिकेट में इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने हरा दिया हो। इसके साथ ही सीएम मान ने बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी पर कहा कि इतने नीचले स्तर पर राजनीति की जा रही है कि गायकों की आवाज बदलकर गालियां दी जाने लगी है।
CM मान ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर कसा तंज
तो वहीं, दूसरी तरफ भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना दौरे के दौराम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के चुनाव प्रचार पर सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल से डरने वाले अमित शाह अब घर-घर जाकर पर्चे बांट रहे है। हालात यह है कि हवाई जहाज से नीचे पैर नही रख रहे है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से शाह को ऐसा करना पड़ रहा है।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਐਨੀ ਵੱਡੀ ਪਾਰਟੀ ਸੀ..ਮੋਰਚਿਆਂ ਵਾਲੀ ਪਾਰਟੀ ਹੁੰਦੀ ਸੀ..ਅੱਜ ਕੱਲ੍ਹ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਕੁਲਚੇ ਛੋਲੇ ਤੇ ਗਾਇਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਬਦਲ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨਾ ਹੈ.. pic.twitter.com/mSt1FLncoG
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 27, 2023
लुधियाना में सीएम मान ने शुक्रवार को प्रदेश भर के नए ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के बाद देश को बचाना जरूरी है। इसलिए सब एकजुट होकर सहयोग करते हुए बीजेपी को देश से भगाएं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पंजाब में नामी कंपनियां आने वाली है आने वाले समय में इन कंपनियों में 2 लाख 90 हजार लोगों को रोजगार मिलने वाला है।

Join Channel