For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM भगवत मान को जान से मारने की मिली धमकी

06:03 PM Jan 16, 2024 IST | Deepak Kumar
cm भगवत मान को जान से मारने की मिली धमकी

इस साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बहुत से विवाद उत्पन्न हो रहे है। कुछ मुख्यमंत्रियों ने गणतंत्र दिवस परेड को लेकर शिकायत भी की उनके राज्य की झांकी को शामिल नहीं हो रही है। इन सबके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में उन्हें गणतंत्र दिवस पर जान से मारने को कहा गया है।

  • पन्नू आतंकी घोषित
  • वीडियो को लेकर पुलिस चौकस
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी

26 जनवरी को जान से मारने

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. गौरव यादव को 26 जनवरी को जान से मारने के विषय में धमकी दी। पन्नू ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए एकत्रित होने की अपील की और चेतावनी दी।

तिरंगा फहराएंगे वहां का माहौल खराब


वीडियो के माध्यम से पन्नू ने पंजाब में कानून के हालात सुधारने के प्रयासों को गलत बताया। पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां का माहौल खराब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू द्वारा बड़े हमले की धमकियां दी जा चुकी है। फिलहाल उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजैंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। फिलहाल जांच जारी है। खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नून की यह धमकी उस धमकी के एक सप्ताह बाद आई है, जब उसने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को धमकी दी थी। उसने मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का विरोध करने का भी आग्रह किया था।

कौन है गुरपतवंत

गुरपतवंत सिंह पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को पंजाब में हुआ था। पंजाब में रहते हुए ही उन्होंने ने अपनी पढ़ाई पूरी की और अब विदेश में रहता है। वह कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है। पन्नू विदेश से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है। कनाडा में बसे हिंदुओं को भी धमकाता है। हैरानी की बात यह है कि, ये सब वह खुलेआम करता है और कोई उसे रोकता नहीं है। बता दें कि पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे। उसका एक भाई है, जो विदेश में ही रहता है। हालांकि उसके माता-पिता की अब मौत हो चुकी है। पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पन्नू ने साल 2007 में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन को बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था। पन्नू अब ISI की मदद से खालिस्तान की मुहिम को चला रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×