Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक्शन में CM भजन लाल शर्मा, पेपर लीक मामले में SIT का किया गठन

03:38 PM Dec 16, 2023 IST | Prateek Mishra

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए SIT बनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को CMO में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में पेपर लीक न हो। आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।''

HIGHLIGHTS 

मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का भी संकेत दिया है।

भजनलाल ने कहा, हम अपने घोषणा पत्र के आधार पर काम करेंगे। हम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे और अंतिम व्यक्ति को समर्थन देने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए जिस तरह का काम किया है, वैसा ही हम भी करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना प्राथमिकता होगी।'' ''कानून-व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार को खत्म करना भी सरकार की प्राथमिकता होगी।''

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article