Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में वरिष्ठ IAS आलोक के निधन पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

वरिष्ठ आईएएस आलोक के निधन पर मुख्यमंत्री का गहरा शोक

09:21 AM Jun 02, 2025 IST | Himanshu Negi

वरिष्ठ आईएएस आलोक के निधन पर मुख्यमंत्री का गहरा शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आलोक जी की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सक्षम अधिकारी बताया, जिनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, वरिष्ठ आईएएस श्री आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। श्री आलोक एक योग्य अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के सदस्यों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Rajasthan: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, केंद्र की कठपुतली बताया

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान, मातृ, शिशु और नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट सहित प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। राज्य ने मीजल्स रूबेला (एमआर)-I और मीजल्स रूबेला (एमआर)-II अभियानों के माध्यम से टीकाकरण में भी लगातार प्रगति दिखाई।

Advertisement
Advertisement
Next Article