Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में बनी AAP की सरकार.. कांग्रेस के हाथ लगी करारी हार, कैबिनेट मीटिंग के बाद CM चन्नी देंगे इस्तीफा?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर सभी चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है।

11:05 AM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर सभी चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर सभी चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मुख्य मुकाबला था जिसमें आप ने बाजी मार ली है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने पंजाब में अपनी हार का ठीकरा अमरिंदर सिंह पर फोड़ा और कहा कि कैप्टन के साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नहीं उबर पाए और पंजाब में जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया। 
Advertisement
चरणजीत सिंह चन्नी देंगे इस्तीफा 
इस बार विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं को आप उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे भगवंत मान शुक्रवार को यानी आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। पंजाब में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण से कांग्रेस नेता और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सुबह 11.30 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, इसके बाद वे इस्तीफा देंगे। 
चन्नी को दोनों सीटों पर करना पड़ा हार का सामना 
बताते चलें कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चरणजीत चन्नी को भदौड़ सीट से आप के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने 37,558 मतों से शिकस्त दी है। वहीं चमकौर साहिब सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री को आप के चरणजीत सिंह ने 7942 मतों से पराजित किया है। भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस पार्टी को चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

पंजाब में सरकार बनाने की तैयारी में AAP, राजभवन में शपथ ग्रहण नहीं करेंगे भगवंत मान

Advertisement
Next Article