टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

झारखंड : कांग्रेस नेताओं ने CM Hemant Soren से की मुलाकात, रखीं 11 मांगें

04:44 PM Aug 11, 2024 IST | Abhishek Kumar

झारखंड : कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(CM Hemant Soren) से मुलाकात की।

Highlights
. कांग्रेस नेता पहुंचे झारखंड
. CM Hemant Soren से की मुलाकात
. कांग्रेस नेताओं ने रखीं 11 मांगें

CM Hemant Soren से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(CM Hemant Soren) से मुलाकात की। बता दें कि अलका लांबा ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री का जन्मदिन था और हमने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस ने सीएम को 11 मांगों का एक पत्र सौंपा है। 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत हमारी माताओं-बहनों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए धन्यवाद देते हुए हमने बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Advertisement

CM Hemant Soren : उन्होंने कहा कि महिला आयोग के गठन के साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि लंबित मामलों की सुनवाई हो और बहनों को न्याय मिले। हर जिले में महिला थाने बनें और महिला पुलिस की भर्ती हो। महिलाओं के अधिकारों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है।

महिलाओं के सम्मान में उन्होंने झारखंड सरकार से आशा बहनों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और मिड डे मील कर्मियों का वेतन दोगुना करने की मांग की है। अलका ने कहा कि केंद्र सरकार इन बहनों का मानदेय दोगुना नहीं कर रही है। हम बहनों का मानदेय बढ़ाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नए राशन कार्ड नहीं बना रही है। जो राशन कार्ड बने हैं, उनमें झारखंड की बहनों का नाम नहीं जोड़ा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article