W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम के CM Himanta Biswa Sarma ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन

10:04 PM Jun 08, 2024 IST | Abhishek Kumar
असम के cm himanta biswa sarma ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन
Advertisement

CM Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आज अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर बने दिव्य और भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।

Highlights
. CM Himanta Biswa ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन
. रामलला का दर्शन-पूजन भी किया

CM Himanta Biswa Sarma ने किये रामलला के दर्शन

असम के मुख्यमंत्री(CM Himanta Biswa Sarma )ने अपने ज्ञारह सांसदों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर और विकास होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के प्रत्याशी की हार हो गयी है। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार पर आवाक हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 542 सीटें हैं, तो कहीं हारेंगे, कहीं जीतेंगे।

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sharma reached Ayodhya.said - prayed to  Ram Lalla to make Modi ji the Prime Minister of the country for the fourth  time. | असम के मुख्यमंत्री हेमंत

CM Himanta Biswa Sarma ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री(CM Himanta Biswa Sarma )ने अयोध्या में विकास के सवाल पर बोलते हुए कहा कि यहां पर बहुत सुंदर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। इससे पता चलता है कि अयोध्या में काफी विकास का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि हारजीत तो लगी रहती है। परन्तु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी के फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से हारना आश्चर्य की बात है। उन्होंने अपने ज्ञारह सांसदों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद दिव्य और भव्य राम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×