W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM हिमंत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - राहुल गांधी को अखंड भारत के लिए पाक, बांग्लादेश को भारत में मिलाने का करना चाहिए प्रयास

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने ‘‘पूर्वजों द्वारा कराये गये विभाजन’’ को लेकर कोई अफसोस है तो उन्हें ‘अखंड भारत’ के निर्माण के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के भारत में विलय का प्रयास करना चाहिए।

06:59 PM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने ‘‘पूर्वजों द्वारा कराये गये विभाजन’’ को लेकर कोई अफसोस है तो उन्हें ‘अखंड भारत’ के निर्माण के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के भारत में विलय का प्रयास करना चाहिए।

cm हिमंत ने कांग्रेस पर कसा तंज  कहा   राहुल गांधी को अखंड भारत के लिए पाक  बांग्लादेश को भारत में मिलाने का करना चाहिए प्रयास
Advertisement
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने ‘‘पूर्वजों द्वारा कराये गये विभाजन’’ को लेकर कोई अफसोस है तो उन्हें ‘अखंड भारत’ के निर्माण के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के भारत में विलय का प्रयास करना चाहिए।शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि राहुल के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ‘शताब्दी का मजाक’ है क्योंकि देश एकजुट और संगठित है।उन्होंने कहा, ‘‘देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, सिलचर से सौराष्ट्र तक संगठित और एकजुट है और एकीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है।’’
Advertisement
ट्वीट कर घेरा कांग्रेस को
शर्मा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान बनाने के लिए 1947 में देश का विभाजन किया गया था और बाद में बांग्लादेश अस्तित्व में आया। यदि राहुल गांधी को उनके पूर्वजों द्वारा पैदा की गयी समस्या के लिए अफसोस या दुख है तो उन्हें अखंड भारत के निर्माण के लिए भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाने की कोशिश करनी चाहिए।’’पूर्व कांग्रेस नेता शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि आज का भारत जुझारू, मजबूत और एकजुट है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत केवल 1947 में विभाजित हुआ था क्योंकि कांग्रेस इसके लिए राजी हो गयी थी। राहुल गांधी यदि एकीकरण चाहते हैं तो उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।’’
Advertisement
लोगों के बीच एकता लाना उद्देश्य
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि यह यात्रा लोगों के बीच एकता लाने के लिए निकाली जा रही है जिन्हें वर्ग, जाति और धर्म के आधार पर बांटा गया है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब से शर्मा असम के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से पड़ोसी राज्यों के साथ, हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एवं आदिवासियों तथा गैर-आदिवासियों के बीच कई संघर्ष हुए हैं।’’बोरा ने कहा कि इस तरह की ‘विभाजनकारी राजनीति’ को खत्म करने के संदेश के साथ राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं।उन्होंने कहा कि असम तथा उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच एकता की भावना को मजबूत करने के लिए उन तक पहुंचेंगे।

Advertisement
Author Image

Advertisement
×