Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीएम प्रदेश में समान विकास करवा रहे हैं

NULL

03:22 PM Dec 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवा रहे हैं। जिस भावना के साथ वे काम कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने किसी मुख्यमंत्री को ऐसा काम करते नहीं देखा। उन्होंने पंचकूला के विधायक व मुख्य संचेतक ज्ञानचंद गुप्ता के पंचकूला में हरियाणा राज्य परिवहन निगम का डिपो बनाने व कार्यशाला के लिए विधानसभा व मुख्यमंत्री तक बार-बार मांग उठाने के फलस्वरूप आज उनका यह सपना पूरा हुआ है और पंचकूला के ओद्यौगिक क्षेत्र फेज-।। में 16 करोड़ रूपए की लागत से एक अत्याधुनिक कार्यशाला का निर्माण होगा, जिसमें 60 बसों की एक साथ मरम्मत करने की व्यवस्था होगी।

पंवार ने मुख्यमंत्री से अनुरोध कर चंडीगढ़ के हरियाणा राज्य परिवहन डिपो के महाप्रबंधक आशुतोष राजन को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ पंचकूला डिपो का महाप्रबंधक का अतिरिक्त रूप से कार्यभार सौंपने की भी घोषणा की और आज से ही पंचकूला डिपो की शुरूआत हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आहवान पर लड़कियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में बस पास की 60 किलोमीटर की सुविधा सीमा को बढाकर 150 किलोमीटर किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय लड़कियों के लिए अलग से बस सेवा शुरू करने की मांग करता है तो उन्हें भी यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर 20 किलोमीटर की परिधि में कम से कम एक महिला कालेज हो।

फरवरी माह में एक साथ 20 महिला महाविद्यालयों का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने सरकार की लड़कियों की उच्चतर शिक्षा की प्रतिबद्धता व गंभीरता प्रमाणित की है। केवल 30 स्थान ऐसे बचे हैं जहां पर कालेज खोले जाने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए अलग से हरियाणा राज्य परिवहन की बसें भी चलाई जा रही हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि मोरनी के पहाड़ी क्षेत्र में हरियाणा परिवहन की मिनी बस सेवा आरंभ की जाएंगी और इस दिशा में 125 मिनी बस खरीद के आदेश सरकार की ओर से दिये गए हैं। उन्होंंने कहा कि मार्च 2018 तक हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 600 बसें शामिल की जाएंगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article