W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM कमलनाथ ने अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंजाब केसरी के प्रधान संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक जताया है।

02:42 PM Jan 18, 2020 IST | Shera Rajput

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंजाब केसरी के प्रधान संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
cm कमलनाथ ने अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक जताया
Advertisement
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंजाब केसरी के प्रधान संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक जताया है।
Advertisement
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी के प्रधान सम्पादक और पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
उन्होंने परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
16वीं लोकसभा के लिए वह हरियाणा के करनाल से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे। श्री चोपड़ा साल 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में श्री चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था।  उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ।
वर्ष 1956 में जन्मे अश्विनी चोपड़ा एक वरिष्ठ पत्रकार थे और वह हिंदी के समाचार पत्र पंजाब पंजाब केसरी के दिल्ली में स्थानीय संपादक भी रहे। पत्रकारिता में आने से पहले, वह रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अश्विनी मन्ना के नाम से खेलते थे।
उनके परिवार में पत्नी किरण चोपड़ा और तीन बेटे अर्जुन, आकाश और आदित्य चोपड़ा हैं।
परिजनों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।
पंजाब में आतंकवाद के समय उनके दादा लाला जगत नारायण और पिता रोमेश चंदर की क्रमश: वर्ष 1981 व 1984 में हत्या कर दी गई थी।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×