सीएम केजरीवाल का दावा, कहा - 'BJP का ऑफर था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे'
देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है।
03:37 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली में भी नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कर दिया था। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच आम आदमी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अलग अलग दावे कर रहे है।
Advertisement
बीजेपी ने दिया था ऑफर : केजरीवाल
Advertisement
बता दें, केजरीवाल ने अपने बयान में सबसे पहले दावा किया कि उनके पास बीजेपी का ऑफर आया था, जिसमें कहा गया था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे। सीएम ने कहा, ‘हमारे पास कुछ समय पहले ऑफर बीजेपी का आया था। लेकिन हम कहते है कि सत्येंद्र जैन को और 3 महीने जेल में रख लो। हमें तोड़ नहीं पाओगे। हम जनता की बात रखते हैं। हम लोग डरते नहीं है। ‘
Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर लगाए थे आरोप
इसी के साथ उन्होंने महाठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा सत्येंद्र जैन पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं। ये सब मोरबी में हुए हादसे से ध्यान भटकाने को लिए किया गया था, लेकिन ये बीजेपी की मनोहर कहानियां कोई नहीं पढ़ना चाहेगा। जहां एक तरफ सीएम केजरीवाल बीजेपी पर निशाना साध रहे है। वही, उनके पार्टी के नेता ने दिल्ली के एलजी को चुनौती दी है।
आप ने एलजी को दी चुनौती
दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने ये चुनौती एलजी को देते हुए कहा, ‘हम चाहेंगे की दिल्ली के जो एलजी है, वो भी नगर निगम चुनाव एक बार लड़े। अगर वे जीत जाएं तो हम मान जाएंगे, अगर हार जाते हैं तो उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद ही फैसला होगा कि दादागिरी और गुंडागर्दी करने के लिए दिल्ली वालों के ऊपर लाकर किसी को बैठा दिया गया है। वो सिर्फ दादागिरी दिखाते है। एक बार चुनाव लड़ ले। ‘
MCD चुनाव में बीजेपी का रहा है कब्जा
वही, आप नेता ने आगे कहा, ‘ वो दिल्ली से जुड़े हर निर्णय ले रहे है, जबकि ये निर्णय जनता द्वारा चुने हुए लोग ही ले सकते हैं। ऐसे में एलजी को भी चुनाव लड़कर आना चाहिए। ‘ वैसे दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। कहा जा रहा है कि इस बार भी भाजपा आसानी से जीत हासिल कर सकती है। इस चुनाव में मुख्य तौर से भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच मुकाबला होना है।

Join Channel