Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM केजरीवाल ने दी देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं

11:28 AM Nov 19, 2023 IST | Nikita MIshra

राजधानी दिल्ली जहां करोड़ो लोग छठ का पर्व मनाते हैं , जिसके लिए दिल्ली सरकार ने अबकी बार कई सुविधाएं मुहैया करवाई है। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ शहर में हज़ार से ज्यादा घाटें भी बनवाएं हैं। और इसी बीच देश के बड़े-बड़े नेताओं ने  देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी  हैं उसी में एक नाम दिल्ली सरकार यानी CM केजरीवाल का भी  है जिन्होने दिल्ली वासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाइयां दी।

HIGHLIGHTS POINTS:

दिल्लीवासियों को दी छठ की बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की लोगों को शुभकामनाएं दी है।केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा‘‘भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।  छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।‘‘ उल्लेखनीय है कि रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।दिल्ली सरकार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पर यहां एक हज़र से अधिक छठ घाटों का निर्माण किया गया है। छठ घाट पर पूजा अर्चना के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रबंध किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article