W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM ममता ने दिशा रवि की गिरफ्तारी और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर केंद्र को घेरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार को सबसे पहले अपने आईटी सेल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

06:12 PM Feb 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार को सबसे पहले अपने आईटी सेल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

cm ममता ने दिशा रवि की गिरफ्तारी और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर केंद्र को घेरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार को सबसे पहले अपने आईटी सेल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने रसोई गैस (एलपीजी) और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। 
बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकारी नीतियों का विरोध करने वाले किसी को भी गिरफ्तार करना स्वीकार्य नहीं है। भाजपा को सबसे पहले अपने आईटी प्रकोष्ठ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो झूठी सूचनाएं फैलाते हैं। दो तरह के नियम क्यों?’’ 
बनर्जी ने आरोप लगाए कि भगवा दल के आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य टीएमसी का सदस्य होने का ढोंगकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनकी पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोलकाता पुलिस से इस पर गौर करने के लिए कहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हर दिन एलपीजी और ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है और केंद्र को इससे कोई लेना-देना नहीं है। उसकी दिलचस्पी चुनावों से पहले केवल झूठे वादे करने में है।’’ 
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं और भाजपा राज्य में तृणमूल कांग्रेस के दस वर्षों के शासन को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन से जुड़े ‘‘टूलकिट’’ कथित तौर पर ग्रेटा थनबर्ग के साथ साझा करने के लिए दिशा रवि (22) को हाल में बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×