Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

08:20 PM Jun 25, 2024 IST | Abhishek Kumar

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Highlights
. मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया

मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की।मुख्यमंत्री(CM Mohan Yadav) ने बताया कि राज्य में 'एक पेड़ मां के नाम' के अभियान में शामिल होने का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। हमारी कोशिश होगी कि जब केंद्रीय गृहमंत्री मध्य प्रदेश आएं, तो लगभग 5.50 करोड़ पौधों को लगाने का अभियान सफल हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे।

Advertisement

मोहन यादव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने वाले हैं और हमारी कोशिश होगी कि और भी अच्छे कामों को लेकर आगे बढ़ें।राज्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक 'जल गंगा संवर्धन अभियान' चलाया गया। इस दौरान जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया। साथ ही पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाया गया। इसी दौरान राज्य में 5.50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।इंदौर में एक दिन में 51 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारी जोरों पर है। विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं और पौधरोपण का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article