Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Chandigarh पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, गिनाई उपलब्धि और योजनाएं

09:30 AM Jul 08, 2025 IST | Himanshu Negi
Chandigarh पहुंचे CM नायब सिंह सैनी

Chandigarh: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ पहुंचे और यहां लक्खी शाह वंजारा की जयंती पर सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और राज्य में लागू की गई योजनाओं को गिनाया। इस दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में योजनाएं लागू होने के बाद जनता को कई सुविधा मिली है। CM शहरी आवास योजना के तहत राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों को 30 गज का प्लॉट दिया गया है, लगभग 15,256 परिवारों को प्लॉट दिए गए है। साथ ही बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है।

CM नायब सिंह सैनी ने गिनाई उपलब्धि

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास किया गया है। 2029 वर्ष भारतीय जनता पार्टी का है। पार्टी सुनिश्चित करना है कि विकसित हरियाणा PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सबसे अधिक योगदान दे। साथ ही हरियाणा में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, रोजगार बढ़ाने और हरियाणा को वैश्विक स्तर पर मजबूती से स्थापित करने का संकल्प भी लिया है।

सांस्कृतिक उत्सव का बताया महत्व

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र बनने के लिए तैयार है। साथ ही राज्य को तीर्थयात्रा के लिए एक वैश्विक स्थापति करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की मदद ली जा रही है और केंद्र सरकार से भव्य मेला सूरजकुंड में हर साल तीन मेले आयोजित करने और बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Also Read: 300 KW सोलर पावर से डेको ग्रुप बना ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग का मॉडल

Advertisement
Advertisement
Next Article