Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का सीएम सैनी ने लिया जायजा

02:33 AM Jun 08, 2025 IST | IANS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का सीएम सैनी ने लिया जायजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। इस आयोजन में एक लाख लोग ब्रह्म सरोवर पर योग करेंगे। इस वर्ष की थीम ‘योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा’ है। सैनी ने योग को पर्व की तरह मनाने और लोगों को इसमें भाग लेने की अपील की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक कुरुक्षेत्र के कला कृति भवन में आयोजित की गई। इसमें योग दिवस के आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्‍तार से चर्चा की गई ।

21 जून को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर आयोजित होने वाले इस समारोह में करीब एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। इस वर्ष की थीम ‘योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा’ रखी गई है, जो योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस दिन योग को पर्व की तरह मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र में लाखों लोग एक साथ योग करेंगे। योग गुरु स्वामी रामदेव इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग पूरी दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि 27 मई से ही योग अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा गया है। जिले के तमाम विभाग और संस्थाएं इसमें भागीदारी निभा रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की, “21 जून को योग कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। इस बार की भावना- ‘पहले योग, फिर जलपान’ है।” सीएम ने बताया कि कुरुक्षेत्र 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सैनी ने कहा, “राहुल गांधी का कुछ पता नहीं क्या कह दें। अभी हरियाणा में आकर बोल गए कि 3 प्रकार के घोड़े हैं। पिछली बार आए थे, तब कहा था कि ये जीएसटी पांडवों के समय शुरू हुआ था। कांग्रेस पार्टी फस्ट्रेशन में है। उनके कर्म भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उस समय देश के बारे में नहीं सोचा। अब देश और गरीब के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं।”

बता दें कि हाल ही में हरियाणा पहुंचे राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि “अब हमें घोड़ों की पहचान करनी है। हमें रेस वाले घोड़ों को रेस में भेजना है, बारात वाले घोड़ों को बारात में और लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है।” सैनी ने उनके इसी बयान को आधार बनाकर तंज कसा।

Gurugram क्लब बम विस्फोट मामले में गोल्डी बराड़ समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट दायर

Advertisement
Advertisement
Next Article