For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM नायब सैनी का 28 जुलाई को अंबाला दौरा, तीज महोत्सव में होंगे शामिल

07:36 PM Jul 24, 2025 IST | Pankhil Verma
cm नायब सैनी का 28 जुलाई को अंबाला दौरा  तीज महोत्सव में होंगे शामिल
CM नायब सैनी

Haryana के CM नायब सिंह सैनी आगामी 28 जुलाई को अंबाला शहर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वे राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर अंबाला शहर की जनता को कई अहम विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे, साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। CM के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की शुरुआत कर दी है। कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, अंबाला के उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय तीज महोत्सव अंबाला शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। CM के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज महोत्सव के अवसर पर CM प्रदेश के होनहार छात्रों को सम्मानित करेंगे। साथ ही अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र को कई अहम परियोजनाओं की सौगात भी दी जाएगी, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्व मंत्री असीम गोयल की जनसुनवाई

हर गुरुवार की तरह इस बार भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि CM द्वारा शुरू की गई समाधान शिविर योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी आम जनता के कामों में देरी न करें और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न कटवाएं।

यह भी पढ़ें-पंचकूला के दो अस्पतालों पर गिरी गाज, ED ने ₹127 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
×