Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक साल में लिखी भरोसे की नई इबारत, हरियाणा की राजनीति में CM सैनी का नया अध्याय

09:28 PM Sep 03, 2025 IST | Pankhil Verma
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा की राजनीति में 13 मार्च 2024 को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था, जब एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह दिन इसलिए खास बन गया क्योंकि यह सत्ता को पारंपरिक राजनीतिक परिवारों से हटाकर आम जनता के बीच से आए नेता के हाथों सौंपने का प्रतीक बना। सादगी और सेवा की भावना से भरे इस नए नेतृत्व ने राज्य की राजनीति की तस्वीर बदल दी। बता दें कि सैनी ने 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर की जगह नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

CM Nayab Singh Saini: विपक्ष की भविष्यवाणी हुई गलत

जब नायब सिंह सैनी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद संभाला, तब विपक्ष का दावा था कि बीजेपी राज्य में केवल कुछ ही सीटें जीत पाएगी। लेकिन अगले छह महीनों में ही सैनी ने गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से वापस सत्ता में वापस आई।

Haryana News: वादे नहीं, काम की राजनीति

16 अक्टूबर 2024 को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय सैनी ने साफ कहा कि उनकी राजनीति केवल भाषणों की नहीं, बल्कि काम करके दिखाने की है। उन्होंने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सहायता और गरीबों को राहत देकर अपने वादों को सच कर दिखाया।

Advertisement
CM Nayab Singh Saini

परीक्षार्थियों के लिए नई पहल

CET परीक्षा के समय पहली बार सरकार ने छात्रों को घर से परीक्षा केंद्र तक फ्री बस सेवा दी। जिनकी बस छूट गई, उन्हें पुलिस अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से पहुँचाया। यह एक ऐसा कदम था, जिसने सरकारी व्यवस्था की संवेदनशीलता को उजागर किया।

CM Nayab Singh Saini

CM  Saini: एक साल की प्रमुख उपलब्धियां

1. महिलाओं के लिए सहायता

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ज़रूरतमंद बेटियों को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी गई।

2. गरीबों के लिए राहत योजनाएँ

कमज़ोर वर्ग के परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 30 गज प्लॉट और 2.5 लाख रुपए तक मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई।

3. बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

हर जिले के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और इलाज की सुविधा शुरू की गई।

4. खेल और युवा विकास

1,489 नई खेल नर्सरियां शुरू की गईं, जिससे 37,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को लाभ मिला।

5. कानून-व्यवस्था मजबूत

राज्य में 1,300 नए जेल वार्डर भर्ती किए गए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

6. विकास परियोजनाएं

नरवाना में 206 रुपए करोड़ की योजनाओं की शुरुआत हुई और सरस्वती अभयारण्य का विस्तार किया गया।

7. प्रशासनिक सुधार

अब हर महीने जिले के डीसी और एसपी को किसी गांव में रात बिताकर लोगों की समस्याएँ सुननी होती हैं।

CM Nayab Singh Saini

जनता के दिलों में जगह बनाई

नायब सिंह सैनी ने केवल एक साल में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। आज हरियाणा के गाँवों और शहरों में उन्हें “जनता का लाड़ला नायब” कहा जाने लगा है। आने वाले वर्षों में उनके नेतृत्व में हरियाणा तरक्की की नई ऊँचाइयों को छूने की उम्मीद कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: MBBS दाखिलों को मिली मंजूरी, कोरियावास और भिवानी मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटों पर होंगे नए एडमिशन

 

Advertisement
Next Article