CM नीतीश ने अरवल, जहानाबाद और पटना बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार साथ थे।
02:58 PM Oct 04, 2019 IST | Desk Team
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल, जहानाबाद एवं पटना जिले के पुनपुन के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार साथ थे।
Advertisement
Advertisement