W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM नीतीश कुमार ने राजगीर में रविवार को गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर के लिए रविवार को गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की।

01:30 AM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर के लिए रविवार को गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की।

cm नीतीश कुमार ने राजगीर में रविवार को गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया
Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर के लिए रविवार को गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की।
Advertisement
गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत  – CM 
‘राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आज से राजगीर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गयी है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है।
नीतीश ने कहा कि आज राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की गयी है जबकि सोमवार को गया और बोधगया में इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों बाद नवादा में भी गंगाजल आपूर्ति योजना शुरू होगी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक घर में प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पटना एवं अन्य शहरों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×