For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rahul Gandhi की बिहार में होने वाली सभा में CM नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

09:00 PM Jan 22, 2024 IST | Prakash Sha
rahul gandhi की बिहार में होने वाली सभा में cm नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

29 जनवरी को कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार पहुंचेगी। उनका दौरा 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेगा, जब वह भारी भीड़ को संबोधित करेंगे। इस प्रदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

Highlights:

  • राहुल गांधी की यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी
  • राहुल की यात्रा 30 जनवरी को पूर्णियां पहुंचेगी
  • इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बिहार मीडिया कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी की यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया किशनगंज के रास्ते राहुल की यात्रा 30 जनवरी को पूर्णियां पहुंचेगी, जहां वे एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली होगी। यह यात्रा 1 फरवरी को अररिया होते हुए झारखंड में प्रवेश कर जायेगी।

मिश्रा ने कहा कि दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा पहले चरण में किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार और अररिया से गुजरेगी। जबकि, दूसरे चरण में औरंगाबाद, कैमूर और सासाराम से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जायेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×