Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार करेंगे बिहार का दौरा, सामाजिक सुधार पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की राज्यभर की यात्रा कर सकते है। सूत्रों की और से मिली जानकारी में नीतीश कुमार न्यू ईयर पर राज्यभर का दौरा कर सकते है।

03:24 PM Dec 24, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की राज्यभर की यात्रा कर सकते है। सूत्रों की और से मिली जानकारी में नीतीश कुमार न्यू ईयर पर राज्यभर का दौरा कर सकते है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की राज्यभर की यात्रा कर सकते है। सूत्रों की और से मिली जानकारी में नीतीश कुमार न्यू ईयर पर राज्यभर का दौरा कर सकते है। जबकि नीतीश की यात्रा को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख निश्चित नहीं हुई है।
Advertisement
सामाजिक सुधार होगा अहम मुद्दा
बिहार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा बताते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा विभिन्न मुद्दों को लेकर होगी, जिसमे एक मुद्दा सामाजिक सुधार भी होगा।
वैसे, नीतीश की यह कोई पहली यात्रा नही है। इससे पहले भी नीतीश कई बार यात्राएं कर चुके हैं, जिसका लाभ भी उनकी पार्टी को मिलता रहा है।
बीजेपी पार्टी ने नीतीश की यात्रा पर सवाल उठाए
इधर, नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को अब समाज सुधार की बात छोड़कर पार्टी सुधार के लिए यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को फिर से वहीं, ले जाने को आतुर हैं जहां से एनडीए बिहार को निकालकर लाई थी।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा, मुख्यमंत्री यात्रा करें अच्छी बात है, लेकिन जहरीली शराब से जो लोग मरे हैं और जिनके बच्चे अनाथ हो चुके हैं, अगर उनके बारे में भी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके लिए कुछ कर दें तो बेहतर होता।
Advertisement
Next Article