मैं नीतीश कुमार....10वीं बार ली बिहार CM पद की शपथ, वर्ष 2000 में पहली बार बने थे CM
CM Nitish Shapath Grahan Live: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में इतिहास रचते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
CM Nitish Shapath Grahan Live
शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां 2005, 2010 और 2015 में उनके शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो चुके हैं। इसी मैदान पर जयप्रकाश नारायण ने 1974 में अपने भाषण में "संपूर्ण क्रांति" का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया था।
PM Modi in Oath Ceremony
शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और लोजपा (रालोद) प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य लोगों ने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में भाग लिया।
CM Nitish Kumar 9 Years Term
बिहार में हर बार विधानसभा चुनाव में सब कुछ बदला लेकिन CM पद की कुर्सी पर नाम सिर्फ नीतीश कुमार का रहा है। विस्तार से जानते है कि उनके 9 साल के कार्यकाल के बारे में
- नीतीश कुमार ने वर्ष 3 मार्च 2000 को पहली बार शपथ ली थी और यह कार्यकाल सिर्फ 7 दिन चला था।
- दूसरी बार वर्ष 24 नवंबर 2005 को शपथ ली थी और यह कार्यकाल 25 नवंबर 2010 तक चला था।
- तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को CM पद की शपथ ली थी और यह कार्यकाल 19 मई 2014 तक चला था।
- 22 फरवरी 2015 को चौथी बार CM पद की शपथ ली थी और यह कार्यकाल 19 नवंबर 2015 तक चला था।
- गांधी मैदान में 20 नवंबर 2015 को शपथ ली थी और यह कार्यकाल 26 जुलाई 2017 तक चला था।
- . 27 जुलाई 2017 को एक बार नीतीश कुमार ने शपथ ली थी और कार्यकाल 12 नवंबर 2020 तक चला था
- 16 नवंबर 2020 को शपथ लेकर नीतीश कुमार 7वीं बार सीएम बने और 9 अगस्त 2022 तक कार्यकाल चला था।
- 10 अगस्त 2022 को शपथ ली थी और 28 जनवरी 2024 तक कार्यकाल चला
- . 28 जनवरी 2024 को शपथ लेकर बिहार के CM बने और 19 नवंबर 2025 को नई सरकार बनाने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
- आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार CM पद की शपथ ली।
CM Nitish Kumar Oath Ceremony
2025 के बिहार विधानसभा चुनावों को नीतीश कुमार को कसौटी पर उतरना था और वह पिछले 20 वर्षों में हर चुनाव में बिहार की राजनीति को अपने इर्द-गिर्द घुमाने में कामयाब रहे हैं। 74 वर्षीय नीतीश कुमार नवंबर 2005 से मुख्यमंत्री हैं, 2014-15 में नौ महीने का संक्षिप्त अंतराल था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा 202 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
Bihar Election 2025
एनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रचंड जीत दर्ज की, जिसमें 243 में से 202 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटें ही हासिल कर सका। सत्तारूढ़ गठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, जो दूसरी बार है जब एनडीए ने राज्य चुनावों में 200 सीटों का आंकड़ा पार किया। 2010 में, इसने 206 सीटें जीती थीं।