बिहार में CM नीतीश के विधायक दिखे फ़िल्मी स्टाइल में ! हाथों में रिवॉल्वर रख घूम रहे अस्पताल में
09:33 AM Oct 04, 2023 IST | Nikita MIshra
Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार वह चर्चा रिवाल्वर को लेकर है। जो उनके हाथों में है इसको लेकर वह पूरे अस्पताल में घूम रहे हैं। जी हां गोपाल मंडल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जहां वे शाम के वक्त जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में हाथ में रिवाल्वर लेकर अस्पताल के अंदर घुसे हुए थे। दर्शन नरेंद्र नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के एक विधायक है।
Advertisement
क्यों था गोपाल मंडल के हाथों में रिवॉल्वर ?
दरअसल गोपाल मंडल अपनी पोती अपनी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां वह उनका सिटी स्कैन भी करवा रहे थे और इसी दौरान वह अस्पताल में घुसे तो उनके हाथों में रिवाल्वर देखा गया। जिसको देखकर लोग भी काफी हैरान रह गए। जहां लोग विधायक के स्टाइल को देखकर बोलने लगी कि यह काफी फिल्मी है। वहीं जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने भी अपने इस वीडियो को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले की वजह बताते हुए कहा कि उनके कई राजनीतिक दुश्मन हैं, इस कारण वह हाथों में हथियार रखते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास उसका लाइसेंस भी है इसलिए वह यह लेकर चलते हैं ताकि उनकी जान की रक्षा हो सके। उन्होंने बताया कि इस कारण कोई भी विवाद नहीं होता वैसे तरह हमेशा हाथ में रिवाल्वर लेकर चलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि गोपाल मंडल के इस बयान में कानून की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है। वे खुद एक बिहार सरकार के विधायक है और प्रदेश में यह कहा जाता है कि वह सुशासन की सरकार है तो सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद गोपाल मंडल के हाथ में रिवाल्वर क्यों है?
Advertisement

Join Channel