CM पिनरई विजयन ने कहा- कार्यस्थल पर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मानसिकता बदलने की जरूरत
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुधवार को कहा कि नीति आयोग के मुताबिक राज्य लैंगिक न्याय में अग्रणी है, लेकिन अब भी महिलाओं को कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
05:52 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुधवार को कहा कि नीति आयोग के मुताबिक राज्य लैंगिक न्याय में अग्रणी है, लेकिन अब भी महिलाओं को कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसका समाधान मानसिकता में बदलाव के जरिये ही हो सकता है।
Advertisement
सशक्तिकरण के रास्ते पर ले जाने के कार्य
विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार और विभिन्न स्वयंसेवी संगठन महिलाओं को सशक्तिकरण के रास्ते पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य ने स्थानीय स्वशासित निकायों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुनिश्चित की हैं और यह मॉडल देश के लिए अनुकरणीय है।

Advertisement
विधायक के के शैलजा ने उठाए मुद्दे
मुख्यमंत्री सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की विधायक के के शैलजा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे। शैलजा ने कहा था कि सरकार द्वारा सभी को विश्वास में लेकर महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए लैंगिक न्याय और समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Advertisement