For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में निवेश लाने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी आज UAE के लिए होंगे रवाना, जानिए पूरा कार्यक्रम

12:13 PM Oct 16, 2023 IST | NAMITA DIXIT
उत्तराखंड में निवेश लाने के लिए cm पुष्कर सिंह धामी आज uae के लिए होंगे रवाना  जानिए पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो रहे हैं।सीएम धामी के साथ यहां एक उच्चस्तरीय टीम भी जा रही है. इस दौरान सीएम धामी दिसंबर महीने में होने वाली उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उनका ये दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान वो एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।
आज धामी यूएई के लिए होंगे रवाना
सूत्रों के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी आज 16 अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वो दुबई के कई औद्योगिक समूहों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता देंगे। 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री दुबई में कई औद्योगिक समूहों के साथ बी2जी बैठक करेंगे। इसके बाद वो शाम को एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।18 अक्टूबर को अबू धाबी में अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ उनकी बैठक है। इसके अलावा मुख्यमंत्री इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (अबू धाबी चैप्टर) के सेमिनार को भी संबोधित करेंगे।
दिसबंर महीने में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी
दरअसल, देहरादून में दिसबंर महीने में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस समिट के प्रचार और प्रसार की जिम्मेदारी ले रखी है। सीएम धामी इस समिट में इनवेस्टर्स को शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। दुबई दौरे से पहले उन्होंने सितंबर के आखिर सप्ताह में इंग्लैड का भी दौरा किया था। इस दौरान भी उन्होंने यूके के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की और फिर बर्मिंघम में भी उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×