Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे मुख्यमंत्री : डॉ अरुण कुमार सांसद

कोर्ट ने नितीश कुमार के साथ ही समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ जाँच के आदेश दिए है।

08:00 PM Feb 16, 2019 IST | Desk Team

कोर्ट ने नितीश कुमार के साथ ही समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ जाँच के आदेश दिए है।

पटना : राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के संयोजक सह सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा की बिहार के बहुचर्चित मुज़फ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न के जुड़े एक मामले में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ सी बी आई ने जाँच के आदेश दिए गए है विशेष पाक्सो कोर्ट ने सी बी आई पटना के एस पी को जाँच के आदेश दिए है । कोर्ट ने नितीश कुमार के साथ ही समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ जाँच के आदेश दिए है।

डॉ कुमार ने कहा की मै इस बात को मै प्रारंभिक दिनो से कह रहा हूं की राज्य सत्ता ऐसे कुकर्मो को संरक्षित कर रहा है और इसमें उतने ही दोषी उपमुख्यमंत्री सुशिल मोदी भी है। जिस समय रूपम पाठक ने विधायक की हत्या की थी उस समय भी मैंने प्रेस वार्ता में कहा था की राज्य सत्ता यौन शोषण के इस दुषचक्र को संरक्षित कर रही है। राज्य सत्ता ऐसे मामले को अपने शक्ति से दबाती रही है इसलिए मुख्यमंत्री जी को चाहिए की नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कर दे ताकि जाँच प्रभावित ना हो।

Advertisement
Advertisement
Next Article