Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM शिवराज ने राहुल पर साधा निशाना, कहा: पहले 1962 की स्थिति देखें, इसके बाद करें बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर आज कहा कि उन्हें पहले वर्ष 1962 की स्थिति देखनी चाहिए।

02:44 PM Dec 17, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर आज कहा कि उन्हें पहले वर्ष 1962 की स्थिति देखनी चाहिए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर आज कहा कि उन्हें पहले वर्ष 1962 की स्थिति देखनी चाहिए, इसके बाद बात करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, आज देश की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
Advertisement
चौहान ने यहां मीडिया द्वारा राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।उन्होंने कहा कि वे राहुल से पूछना चाहते हैं कि वह वर्ष 1962 याद कर लें, तब देश की हालत क्या थी। चीन ने देश के कितने भू भाग पर कब्जा कर लिया था। जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब हमें दुनिया के पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। राहुल गांधी अनर्गल बातें ना करें, अब भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
Advertisement
Next Article