टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार कोरोना काल से त्रस्त जनता पर कर रही है वार : प्रियंका गांधी

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है।

01:23 PM Jun 29, 2020 IST | Desk Team

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद सोमवार को फिर बढ़ोतरी हुई। वहीं शनिवार तक लगातार 21 दिन तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोग त्रस्त है और पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा सरकार जनता पर वार कर रही है। 

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है।  कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। आप भी इसका हिस्सा बनिए।

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की गई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आइये #SpeakUpAgainstFuelHike campaign से जुड़ें।”

CM केजरीवाल ने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने का किया अनुरोध, ‘प्लाज्मा बैंक’ की होगी स्थापना

Advertisement
Next Article