CM योगी आदित्यनाथ ने जगदीप धनखड़ को विजयी होने पर दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के उप राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के विजयी होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
02:40 AM Aug 07, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के उप राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के विजयी होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
Advertisement
शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि धनखड़ की किसान परिवार से उप राष्ट्रपति पद तक की यात्रा लोकतंत्र के प्रति जन-जन के विश्वास को मजबूत करती है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनके विराट अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिलेगा तथा राज्यसभा की गरिमा और प्रगाढ़ होगी।
Advertisement

Join Channel