W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के किसान पथ पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

CM योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

02:54 AM Jan 24, 2025 IST | Himanshu Negi

CM योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश  लखनऊ के किसान पथ पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत  7 घायल
Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां एक ट्रक और दो गाड़ियों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ के किसान पथ पर हुआ और इसमें दो वाहन और एक ट्रक शामिल थे। डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि एक वाहन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

DSP ईस्ट शशांक सिंह ने जानकारी दी

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर एक दुखद घटना हुई, जिसमें दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन वाहनों में एक ट्रक की टक्कर हो गई। एक वाहन में करीब नौ लोग सवार थे, जिनमें से छह गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×