For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन शोभायात्रा में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर के पांडे हाता में आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया और कहा कि राज्य के लोग 10 मार्च से ही होली मना रहे हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

11:39 PM Mar 17, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर के पांडे हाता में आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया और कहा कि राज्य के लोग 10 मार्च से ही होली मना रहे हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

cm योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन शोभायात्रा में लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर के पांडे हाता में आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया और कहा कि राज्य के लोग 10 मार्च से ही होली मना रहे हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि सत्य की हमेशा जीत होती है।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने होलिका दहन के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ फूलों की होली खेली
मुख्यमंत्री ने भक्त प्रहलाद की आरती की और होलिका दहन के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान लोगों ने गोरखनाथ मंदिर जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की।
योगी ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ साल पहले विकास सुरक्षा और सुशासन की नींव डाली थी और आज यह सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर लोगों के भरोसे का प्रतीक बन गया है।’
Advertisement
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में इसलिए रहे क्योंकि समावेशी विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया है और महिलाओं की सुरक्षा युवाओं को रोजगार कारोबारियों को सुरक्षा किसानों के कल्याण का काम सफलतापूर्वक किया गया। सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।
योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अफवाह फैलाई और यहां तक कि व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं लेकिन लोगों का प्रधानमंत्री मोदी में पूरा भरोसा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश में अव्वल बनाने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए और किसी को भी अच्छा काम करने का मौका चूकना नहीं चाहिए।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×