Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM Yogi और पुष्कर धामी ने नवरात्रि की नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

10:01 PM Oct 11, 2024 IST | Pannelal Gupta

CM Yogi & Dhami: उत्तर [प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों ने शारदीय नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति मां भगवती से सभी प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख शांति की कामना की।

Highlights
सीएम योगी ने की नवमी पर कन्याओं का पूजन
CM Dhami ने भी किया कन्या पूजन
प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

सीएम धामी ने कन्या पूजन की तस्वीरों किया शेयर

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की, साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। आदिशक्ति मां भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।

सीएम योगी ने भी की कन्याओं का पूजन

वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड से सटे राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद कन्‍याओं का पांव पखारा। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महानवमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के सुख, शांति और कल्याण हेतु प्रार्थना की। आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे। जय मां भगवती।

Advertisement

क्या है नवमी की कहानी?

नवमी देवी दुर्गा की महिषासुर पर अंतिम विजय का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी ने अपने क्रोधित रूप में राक्षस को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। भक्तजन अपने घर में युवा, अविवाहित लड़कियों का स्वागत करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। पूजा की शुरुआत लड़कियों के पैर धोने से होती है। फिर उन्हें बिठाकर प्रसाद भेंट किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि छोटी लड़कियों की पूजा करने से देवी दुर्गा के दिव्य रूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Advertisement
Next Article